Food Safety Department raids in Gumla; expired soft drinks seized, and milk samples sent for testing.

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त, दूध के नमूने जांच के लिए भेजे गए

Food Safety Department raids in Gumla; expired soft drinks seized, and milk samples sent for testing.
Food Safety Department raids in Gumla; expired soft drinks seized, and milk samples sent for testing.

निर्मल कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को पालकोट रोड क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। उपायुक्त गुमला एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज ने किया।

जांच टीम ने मेसर्स आर मार्ट, जयप्रकाश ट्रेडर्स, आलोक जनरल स्टोर, राजेंद्र शॉप, आलोक ट्रेडर्स, लक्ष्मी ट्रेडर्स और जग्गू जूस एवं फ्रूट सेंटर समेत कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एफएसएसएआई लाइसेंस, पैकेजिंग, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि, गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और साफ-सफाई की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान जग्गू जूस एवं फ्रूट सेंटर और राजेंद्र शॉप में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बिक्री के लिए रखी हुई पाई गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर ही सभी एक्सपायरी उत्पादों को नष्ट कराया। दोनों दुकानों के संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

RKDF
Adv

वहीं, मेसर्स लक्की जनरल स्टोर से विभिन्न ब्रांड के दूध के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए रांची स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अभियान के दौरान कुछ दुकानों में साफ-सफाई और रख-रखाव संबंधी कमियां भी पाई गईं। संबंधित संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस कारोबार, गलत लेबलिंग या एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने खाद्य व्यवसायियों से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाने की अपील की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now