Food Safety Department campaign in Gumla: inspections conducted from schools to the divisional jail; samples of oil, flour, and tea leaves collected.

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, स्कूल से मंडल कारा तक जांच; तेल, आटा और चायपत्ती के नमूने लिए गए

Share
Link copied
Food Safety Department campaign in Gumla: inspections conducted from schools to the divisional jail; samples of oil, flour, and tea leaves collected.
Food Safety Department campaign in Gumla: inspections conducted from schools to the divisional jail; samples of oil, flour, and tea leaves collected.

निर्मल सिंह 

गुमला जिले में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त, झारखंड, उपायुक्त गुमला और अभिहित अधिकारी-सह-एसीएमओ के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज ने किया।

अभियान की शुरुआत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, गुमला से हुई, जहां मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य मानकों की जांच की गई। इस दौरान छात्रों को “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” अभियान के तहत संतुलित आहार अपनाने, फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों के लाभ तथा तंबाकू एवं गुटखा से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

इसके बाद विभागीय टीम ने गुमला मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में उपयोग किए जा रहे सरसों तेल, आटा और चायपत्ती के नमूने संग्रहित कर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जिले में खुले में मीट एवं चिकन काटने और बेचने पर प्रतिबंध है। नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

RKDF
Adv

टीम ने इसके अलावा कोर्ट परिसर, कचहरी चौक और आसपास के होटलों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं चाट-ठेलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण, स्वच्छता, खाद्य सामग्री के भंडारण, एक्सपायरी तिथि और लेबलिंग की जांच की गई। जहां-जहां अनियमितताएं मिलीं, वहां संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, अखाद्य रंगों का इस्तेमाल नहीं करने तथा अखबार में खाद्य सामग्री परोसने से बचने की सख्त हिदायत दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे निरीक्षण और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।