Havoc of Speed: Car overturns after hitting divider; airbag saves driver's life; referred to RIMS in critical condition.

रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एयरबैग ने बचाई चालक की जान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Havoc of Speed: Car overturns after hitting divider; airbag saves driver's life; referred to RIMS in critical condition.
Havoc of Speed: Car overturns after hitting divider; airbag saves driver’s life; referred to RIMS in critical condition.

निर्मल कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला : राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर भरनो थाना क्षेत्र के पलमा डीपा नदी पुल के समीप मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी ओर पलट गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के जशपुर-बगीचा निवासी जोगेंद्र यादव (52) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जोगेंद्र यादव हजारीबाग से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चलाते समय उन्हें झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। दुर्घटना के समय कार का एयरबैग खुल गया, जिससे उनकी जान बच गई।

RKDF
Adv

घटना की सूचना मिलते ही भरनो पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भरनो पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

इस बीच 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार एंबुलेंस चालक ने मरीज को सीधे रिम्स ले जाने से इनकार करते हुए पहले सदर अस्पताल गुमला ले जाने की बात कही। मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद एंबुलेंस चालक घायल को लेकर रिम्स रवाना हुआ।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रेफर मरीजों को समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र नहीं पहुंचाने से उनकी जान जोखिम में पड़ सकती है। उधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now