Major accident averted on the Simdega-Ranchi route; front wheel of a moving bus came off, dozens of passengers safe.

सिमडेगा-रांची मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चलती बस का अगला चक्का निकला, यात्री सुरक्षित

Major accident averted on the Simdega-Ranchi route; front wheel of a moving bus came off, dozens of passengers safe.
Major accident averted on the Simdega-Ranchi route; front wheel of a moving bus came off, dozens of passengers safe.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा से रांची जा रही शिवम नॉन-स्टॉप यात्री बस शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यात्रियों से भरी बस जब सदर थाना क्षेत्र के अरानी के समीप एनएच-143 पर पहुंची, तभी उसका अगला चक्का अचानक निकलकर अलग हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चक्का निकलते ही तेज आवाज हुई और बस सड़क पर घिसटते हुए रुक गई। अचानक आए जोरदार झटके से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने के कारण बस पलटने से बच गई, जिससे दर्जनों यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

RKDF
Adv

घटना के बाद सभी यात्री बस से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यात्रियों ने बसों की तकनीकी जांच और फिटनेस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए परिवहन विभाग से नियमित निरीक्षण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now