Food Safety Department conducts intensive drive in Rajmahal; expired soft drinks and soda seized.

राजमहल में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, एक्सपायरी शीतल पेय और सोडा बरामद

Food Safety Department conducts intensive drive in Rajmahal; expired soft drinks and soda seized.
Food Safety Department conducts intensive drive in Rajmahal; expired soft drinks and soda seized.

साहिबगंज: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजमहल प्रखंड क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक्सपायरी डेट में टेंपरिंग एवं री-लेबलिंग के खिलाफ बुधवार को सघन जांच अभियान चलाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नौरंग देव कुमार और आशीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान राजमहल क्षेत्र की करीब 20 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई दुकानों में एक्सपायरी हो चुकी फैंटा और थम्स अप शीतल पेय की बोतलें पाई गईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में एक्सपायरी सोडा की बोतलें भी बरामद की गईं।

RKDF
Adv

अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का पालन करने और एक्सपायरी अथवा री-लेबल किए गए उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों में अनियमितताओं को रोकने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और पैकेजिंग की सावधानीपूर्वक जांच करें तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर इसकी सूचना विभाग को दें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now