Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, उप-परीक्षा नियंत्रक समेत 5 गिरफ्तार

Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड सरकार से प्राप्त आदेश और व्यापक शिकायतों के आधार पर सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने जेपीएससी कार्यालय तथा राज्य के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर साक्ष्य जुटाए थे। इस मामले में सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

झारखंड में JPSC मुख्य परीक्षा स्थगित: 25 से 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली

पाँच मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद सीआईडी ने बुधवार, 22 जुलाई 2026 को 5 प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं:

श्वेता कुमारी गुप्ता (उप-परीक्षा नियंत्रक, JPSC)

रामवीर सिंह (निदेशक, TSR Data Processing Private Limited)

मो० उस्मान

मो० एबाद

अभय कुमार तिवारी (मार्केटिंग मैनेजर/अन्य सहयोगी)

किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला?

जांच एजेंसी ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत कानूनी शिकंजा कसा है। सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22.07.2026 के तहत निम्नलिखित धाराएं लगाई गई हैं:

भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 316(2), 316(5), 318(2), 338, 336(3), 340(2), एवं 61(2)

विशेष अधिनियम: झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 की धारा 12(2) एवं 12(3)।

अनुसंधान जारी, कई और खुलासेसंभव

प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सीआईडी अधिकारियों के मुताबिक, कांड का अनुसंधान अभी प्रगति पर है। छापेमारी के दौरान जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों, कागजातों और पूछताछ में मिलने वाले नए साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में कई और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है, जिसके बाद विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now