PM Modi takes a tough stance on paper leak cases; says the guilty will face severe punishment and fast-track courts will be set up.

पेपर लीक मामलों पर सख्त हुए पीएम मोदी, बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Share
Link copied
PM Modi takes a tough stance on paper leak cases; says the guilty will face severe punishment and fast-track courts will be set up.
PM Modi takes a tough stance on paper leak cases; says the guilty will face severe punishment and fast-track courts will be set up.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और यह कदम उसी श्रृंखला का एक अहम हिस्सा है।

RKDF
Adv

पीएम मोदी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से देश के विभिन्न हिस्सों में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा को युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।