पेपर लीक मामलों पर सख्त हुए पीएम मोदी, बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और यह कदम उसी श्रृंखला का एक अहम हिस्सा है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से देश के विभिन्न हिस्सों में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा को युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।















