Security tightened at the BJP state office in view of the Congress protest; a large number of security personnel deployed.

कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा कड़ी, भारी संख्या में जवान तैनात

Security tightened at the BJP state office in view of the Congress protest; a large number of security personnel deployed.
Security tightened at the BJP state office in view of the Congress protest; a large number of security personnel deployed.

रांची : कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर और आसपास बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय से होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है, ताकि यातायात एवं कानून-व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखा जा सके।

RKDF
Adv

पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव का आह्वान किया है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now