पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को सीबीआई ने देवघर से किया गिरफ्तार.
Team Drishti.
झारखण्ड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को सीबीआई ने देवघर से गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी और भाई संजय कुमार राय को सीबीआई कोर्ट ने 2016 में तीनों को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार देते हुए पांच पांच साल की सजा और 50- 50 हजार का जुर्माना लगाया था, सजा के खिलाफ तीनों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। लेकिन अपील याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद हाइकोर्ट ने तीनों की अपील याचिका खारिज करते हुए सीबीआई कोर्ट की सजा को बरकरार रखा था।
गौरतलब है कि सीबीआई ने पूर्व मंत्री पर आय से 94 फीसदी अधिक 1,46,25,354 रुपए अर्जित करने का आरोप पत्र दायर किया था। इसमें पूर्व मंत्री के नाम पर रांची और देवघर जिले में आलीशान बंगला, डेयरी फार्म, पैतृक गांव में तालाब पाया था। वहीं पत्नी और भाई के नाम नाम 42 लाख रुपए से अधिक संपत्ति का मामला सही पाया था।

















