Encounter between police and the Rahul Dubey gang in Hazaribagh; one criminal shot in the leg.

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली

Encounter between police and the Rahul Dubey gang in Hazaribagh; one criminal shot in the leg.
Encounter between police and the Rahul Dubey gang in Hazaribagh; one criminal shot in the leg.

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से जुड़े अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। यह मुठभेड़ चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप हुई, जहां पुलिस की टीम संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक अन्य साथी को मौके से दबोच लिया गया।

RKDF
Adv

गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के राहुल दुबे गिरोह से संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अपराधी किस उद्देश्य से क्षेत्र में मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now