Jharkhand giridih dhanbad crime story

गिरिडीह  जिस जीजा ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, वही निकला साले का कातिल

Jharkhand giridih dhanbad crime story

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह/धनबाद: झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महीने पहले लापता हुए युवक का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस शख्स ने थाने में साले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही उसका असली कातिल निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

RKDF
Adv

क्या है पूरा मामला?

गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले शंकर कुमार सिंह उर्फ बिंदु सिंह 1 जुलाई से लापता थे। उनके पिता हृदय नारायण सिंह ने पीरटांड़ थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था और धनबाद में रहने वाली सोनिया नामक महिला तथा अन्य लोगों पर अपहरण का शक जताया था।

Jharkhand giridih dhanbad crime story

मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था।

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली

प्रेम, जिद और शक में रची गई साजिश

पुलिस जांच और टेक्निकल सर्विलांस (मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल्स) के आधार पर जब धनबाद की रहने वाली सोनिया से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने सनसनीखेज खुलासे किए। सोनिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है और अपने पति व तीन बच्चों को छोड़कर धनबाद में रह रही थी। सोनिया का प्रेम संबंध मृतक शंकर के जीजा चंदन कुमार भोक्ता के साथ था। चंदन ने ही अपने साले शंकर की मुलाकात सोनिया से करवाई थी।

इसके बाद शंकर लगातार सोनिया से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था और बात न मानने पर उनके रिश्तों का भेद खोलने की धमकी दे रहा था, जिससे तंग आकर चंदन ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

जमशेदपुर: डिमना लेक में बड़ा हादसा, एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर गहरे पानी में डूबे; तलाश जारी

जंगल में ले जाकर की गई हत्या

साजिश के तहत चंदन ने शंकर को मोटरसाइकिल पर अपने साथ बैठाया और गिरिडीह से धनबाद के रास्ते टुंडी थाना क्षेत्र के बसहा जंगल ले गया। वहाँ एक सुनसान जगह देखकर उसने पहले पत्थर से शंकर के सिर पर वार किया और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी निर्मल हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

पुलिस ने देवघर के सीरसा गाँव से मुख्य आरोपी चंदन कुमार भोक्ता को धर दबोचा। उसकी निशानदेही और एसआईटी की जांच के बाद बसहा जंगल से एक महीने पुराना कंकाल बरामद किया गया।

घटनास्थल से बरामद सामान:

कंकाल के अवशेष (शर्ट-जींस, अंतर्वस्त्र, एक जोड़ी चप्पल)

नारंगी रंग का गमछा

मोबाइल फोन और चाकू

फॉरेंसिक जाँच और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बरामद कंकाल और अन्य सामग्रियों को फॉरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से हत्या के समय और तौर-तरीकों की पुष्टि हो सके। आरोपी चंदन के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और मारपीट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है इस घटना ने दो परिवार उजाड़ दिए ..एक परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आरोपी की पत्नी सदमे में है.. उसका पति जेल गया और भाई मौत के आगोश में ..वैसे  पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस खौफनाक साजिश में अन्य कोई और तो शामिल नहीं था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now