5 बच्चों की माँ को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका : दुमका से एक बेहद शर्मनाक घटना सामनें आया है। 5 बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात 5 बच्चों की माँ के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। खबर है कि महिला अपनें पति के साथ मेला देखकर वापस घर लौट रही थी, उसी वक़्त आरोपियों नें पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

फ़िलहाल पीड़िता के बयान पर आज एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीआइजी एसके मंडल और एसपी अंबर लकड़ा थाना पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now