Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

JPSC SCAM : SIT गठित, इधर CID ने TDPL के 3 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, 5 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी ने कांड संख्या 16/2026 (दिनांक 22.07.2026) के तहत TSR Data Processing Private Limited (TDPL) के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार के रूप में हुई है। राँची पुलिस के सहयोग से पुलिस ने राँची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित दो होटलों में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। इसके साथ ही, इस मामले में पहले से गिरफ्तार किए गए 5 अन्य अभियुक्तों को कल से 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

SIT का गठन, साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके अनुसंधान (Investigation) के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, अनुसंधान अभी प्रगति पर है और पूछताछ तथा मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आम जनता से अपील: साझा करें जानकारी

सीआईडी ने आम नागरिकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि यदि इस कांड से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास कोई सूचना, दस्तावेज या अन्य कोई प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध हो, तो वे इसे साझा कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर: 9934309058

ई-मेल आईडी: complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in

विभाग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now