Demand for CBI probe into the Champat Rai matter.

जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, चंपत राय मामले की CBI जांच की मांग

Demand for CBI probe into the Champat Rai matter.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By Niraj tiwari 

जमशेदपुर: जमशेदपुर के रामाडा होटल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने राम जन्मभूमि से जुड़े कथित चंदा चोरी मामले की जांच एसआईटी के बजाय सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि “दूध के समान चंपत राय स्वच्छ मिलेंगे।”

RKDF
Adv

मीडिया से बातचीत में बसंत कुमार मित्तल ने कहा कि उनकी जन्म और कर्मभूमि रामगढ़ है और उन्हें गर्व है कि पहली बार झारखंड से किसी व्यक्ति को अखिल भारतीय राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कार्यक्रम जमशेदपुर में आयोजित किया गया, जिसके लिए उन्होंने यहां के अग्रवाल समाज का आभार जताया।

 पेपर लीकआखिर कैसे रुकेगा ? क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा काफी है ? या व्यवस्था में सुधार की जरुरत है । 

चंपत राय के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चंपत राय अग्रवाल समाज के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) और राम मंदिर आंदोलन को समर्पित किया है, लेकिन आज उनसे इस्तीफा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के करीब 10 करोड़ अग्रवाल समाज के लोग और आधी आबादी उनके साथ खड़ी है। उनका कहना था कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आएगी।

29 जुलाई तक पूरा करें इन्यूमरेशन फेज का काम, अन्य राज्यों के मतदाता भी करा सकेंगे नामांतरण : के. रवि कुमार

जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के सवाल पर बसंत कुमार मित्तल ने कहा कि उनका संगठन शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करता है, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा या दंगाई गतिविधियों का समर्थन नहीं करता। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से होगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबंधित समस्याओं का समाधान अवश्य करेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now