Complete the enumeration phase work by July 29; voters from other states will also be able to transfer their registration: K. Ravi Kumar.

29 जुलाई तक पूरा करें इन्यूमरेशन फेज का काम, अन्य राज्यों के मतदाता भी करा सकेंगे नामांतरण : के. रवि कुमार

Complete the enumeration phase work by July 29; voters from other states will also be able to transfer their registration: K. Ravi Kumar.
Complete the enumeration phase work by July 29; voters from other states will also be able to transfer their registration: K. Ravi Kumar.

रांची: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के अधिकारियों को 29 जुलाई तक इन्यूमरेशन फेज के सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। शनिवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अभियान की प्रगति की जानकारी ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड में निवास करने वाले कुछ मतदाताओं के नाम बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। ऐसे मतदाता यदि अपना नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करना चाहते हैं, तो वे दावा-आपत्ति अवधि शुरू होने के बाद 5 अगस्त से फॉर्म-8 और घोषणा-पत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत किसी भी मतदाता का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। इसलिए मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना और डुप्लीकेसी को समाप्त करना आवश्यक है।

RKDF
Adv

के. रवि कुमार ने बताया कि इन्यूमरेशन फेज समाप्त होने में अब केवल चार दिन शेष हैं। अधिकांश पात्र मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं, लेकिन कई फॉर्म हस्ताक्षर नहीं होने अथवा अन्य कारणों से लंबित हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर और हस्ताक्षर कर जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 1950 टोल-फ्री नंबर और ECINET के “बुक ए कॉल” के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कॉल बैक कर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उनकी समस्या का समाधान संतोषजनक ढंग से हुआ है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और हेल्प डेस्क मैनेजर ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now