Younger brother murdered over land dispute in Simdega; four accused, including the elder brother, arrested.

सिमडेगा में जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या, बड़े भाई समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Younger brother murdered over land dispute in Simdega; four accused, including the elder brother, arrested.
Younger brother murdered over land dispute in Simdega; four accused, including the elder brother, arrested.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा कुम्हार टोली में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार अहले सुबह बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RKDF
Adv

डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पालेमुंडा कुम्हार टोली निवासी बसंत महतो का अपने छोटे भाई भुनेश्वर महतो के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद बसंत महतो ने अपने बेटों के साथ मिलकर भुनेश्वर महतो पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भुनेश्वर महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बोलबा थाना में नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बसंत महतो, राजपति महतो, श्याम महतो और लालजी महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तलवार और चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now