Grand welcome for the 'Satya Sai Prem Pravahini' chariot in Simdega; an outpouring of devotion on Guru Purnima.

सिमडेगा में सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ का भव्य स्वागत, गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धा

Share
Link copied
Grand welcome for the 'Satya Sai Prem Pravahini' chariot in Simdega; an outpouring of devotion on Guru Purnima.
Grand welcome for the ‘Satya Sai Prem Pravahini’ chariot in Simdega; an outpouring of devotion on Guru Purnima.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार की शाम सिमडेगा में सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ के आगमन से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। टाटा (जमशेदपुर) से पूजा-अर्चना के बाद उड़ीसा के राउरकेला की ओर जा रहे प्रेम प्रवाहिनी रथ का प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के समीप सत्य साई भक्तों ने भव्य स्वागत किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं भजन-कीर्तन कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में सत्य साई सेवा संगठन से जुड़े श्रद्धालु रथ की अगवानी के लिए उपस्थित रहे।

RKDF
Adv

सत्य साई सेवा संगठन के विद्या बंधु शास्त्री ने कहा कि प्रेम प्रवाहिनी रथ का पुनः सिमडेगा आगमन जिले के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर गुरु का आगमन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है और यह उनकी मनोकामनाओं की पूर्ति का शुभ अवसर है। सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वालों पर बाबा की विशेष कृपा बनी रहती है।

रेड क्रॉस संस्था के सचिव मोहन सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोचेडेगा स्थित मुख्य आश्रम में दोपहर दो बजे विशेष पूजन, भजन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष गणपति बड़ाइक, श्याम बड़ाइक, नन्हा, उदयकांत प्रसाद, धीरज सिंह, मितेश सिंह, अजय कुमार और एतवा बड़ाइक सहित सत्य साई सेवा संगठन के कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ बाबा के जयघोष के बीच आध्यात्मिक वातावरण को जीवंत बना दिया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।