रांची में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

रांची में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Share
Link copied
Youth arrested in Ranchi with brown sugar; 13 packets of brown sugar seized.
Youth arrested in Ranchi with brown sugar; 13 packets of brown sugar seized.

रांची: राजधानी रांची में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से ब्राउन शुगर की 13 पुड़िया बरामद की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोकर चौक स्थित सैमफोर्ड हॉस्पिटल के सामने कार्रवाई की। इस दौरान कोकर सरना टोली निवासी राहुल अग्रवाल (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

RKDF
Adv

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक एवं सिल्वर फॉयल में पैक ब्राउन शुगर की कुल 13 पुड़िया बरामद की, जिसका कुल वजन 3.87 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा एक वन प्लस कंपनी का स्मार्ट मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर 500 से 600 रुपये प्रति पुड़िया की दर से बेचता था। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 357/2026, दिनांक 28 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।