Youth pledge for a drug-free India; talent shines at district-level competition.

युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा हुनर का दम

Youth pledge for a drug-free India; talent shines at district-level competition.
Youth pledge for a drug-free India; talent shines at district-level competition.

रामगढ़: नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान’ के तहत जिला स्तरीय जागरूकता एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड संख्या-7 के पार्षद अविनाश उपाध्याय और हजारीबाग के जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि अविनाश उपाध्याय ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि वे नशे की चपेट में आते हैं तो इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, कौशल और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने कहा कि संगीत, नृत्य, रंगमंच और साहित्य जैसी रचनात्मक गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं, माय भारत के रामगढ़ युवा प्रतिनिधि नितेश कुमार मोदी ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं।

RKDF
Adv

कार्यक्रम के तहत नृत्य, समूह गीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, स्लोगन लेखन, स्लोगन प्रस्तुति और रील निर्माण समेत आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर चयनित विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

समापन के अवसर पर विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त भारत की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन तेजवंत तरुण एवं महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. ताराशंकर अग्रवाल, महेंद्र सिंह, अनंत ज्ञान, आनंद रौशन, वैभव शर्मा, प्रो. पिंकी कुमारी, संजय अग्रवाल, स्नेहिल, राम देबनाथ, आदर्श पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।