Kolebira pickup theft case solved; one accused arrested, another absconding.

कोलेबिरा पिकअप चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Kolebira pickup theft case solved; one accused arrested, another absconding.
Kolebira pickup theft case solved; one accused arrested, another absconding.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन चोरी मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को कोलेबिरा टाउन में सड़क किनारे खड़ी दिलीप कुमार की पिकअप गाड़ी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।

घटना के संबंध में कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए उमा शंकर पांडेय को गिरफ्तार किया।

RKDF
Adv

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार को भी जब्त किया है। पूछताछ के दौरान उमा शंकर पांडेय ने स्वीकार किया कि उसने अपने सहयोगी अजय कुमार चौधरी के साथ मिलकर पिकअप चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी उमा शंकर पांडेय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले के दूसरे आरोपी अजय कुमार चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now