Brown sugar smuggler arrested; 5.86 grams of narcotics and ₹1.69 lakh in cash seized.

ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 5.86 ग्राम मादक पदार्थ और ₹1.69 लाख नकद बरामद

Share
Link copied
Brown sugar smuggler arrested; 5.86 grams of narcotics and ₹1.69 lakh in cash seized.
Brown sugar smuggler arrested; 5.86 grams of narcotics and ₹1.69 lakh in cash seized.

रांची: रांची पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.86 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹1.69 लाख नकद, दो स्मार्टफोन और एक प्लास्टिक की पिस्टल बरामद की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 28 जून 2026 को कोकर बाजार स्थित जतराटांड़ मैदान में मंदिर के पीछे कुएं के पास छापेमारी की। इस दौरान पवन कुमार राम उर्फ पवन घसीटा (22 वर्ष), निवासी सुभाष चौक, कोकर, थाना सदर, रांची को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सिल्वर फॉयल में लिपटी चार पुड़िया और एक पारदर्शी प्लास्टिक में रखा कुल 5.86 ग्राम ब्राउन शुगर, दो स्मार्टफोन, ₹1,69,000 नकद तथा एक प्लास्टिक की पिस्टल बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गढ़वा निवासी अमित कुमार तथा कभी-कभी चतरा से आने वाले एक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदता था। इसके बाद वह इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर 500 से 600 रुपये प्रति पुड़िया की दर से कोकर बाजार, तिरिल और टुनकी टोला इलाके में बेचता था।

इस मामले में सदर थाना में कांड संख्या 305/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की तलाश में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।