Car battery theft gang busted; three accused arrested.

कार बैटरी चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Car battery theft gang busted; three accused arrested.
Car battery theft gang busted; three accused arrested.

रांची: राजधानी रांची की कोतवाली थाना पुलिस ने चारपहिया वाहनों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां, वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को हनुमान नगर, बूटी मोड़ निवासी राहुल कुमार सिन्हा ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अपनी ऑल्टो कार (संख्या JH01AJ-3622) को पुराना नगर निगम रोड के पास खड़ा कर काम से गए थे। लौटने पर देखा कि कार का बोनट खुला हुआ था और उसमें लगी बैटरी चोरी हो चुकी थी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना कांड संख्या 148/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

तकनीकी अनुसंधान, सूचना संकलन और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे लंबे समय से चारपहिया वाहनों की बैटरियां चोरी कर कबाड़ी दुकानों के माध्यम से बेचते रहे हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बैटरियां भी बरामद कर ली गईं।

गिरफ्तार आरोपियों में असजद आलम, सोने लाल साह और फेकन मुखिया शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई दो बैटरियां, वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी असजद आलम के खिलाफ पहले भी अरगोड़ा थाना कांड संख्या 115/2024 में चोरी से संबंधित मामला दर्ज है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।