Shri Sai Seva Vahini Premrath receives grand welcome in rural areas

श्री साईं सेवा वाहिनी प्रेमरथ का ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य स्वागत, भजन-कीर्तन व महाप्रसाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share
Link copied
Shri Sai Seva Vahini Premrath receives grand welcome in rural areas
Shri Sai Seva Vahini Premrath receives grand welcome in rural areas

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : श्री साईं सेवा वाहिनी प्रेमरथ का जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है। गुरुवार को प्रेम वाहिनी सत्य श्री साईं रथ के फुलवाटांगर, तामरा एवं भेलवाड़ीह पहुंचने पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और मंगलाचार के साथ स्वागत किया। भक्तिभाव से ओतप्रोत श्रद्धालु भजनों के साथ रथ को निर्धारित स्थल तक लेकर पहुंचे, जहां सामूहिक भजन, आरती एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

देर शाम सिक्रियाटांड़ में भी ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रेमरथ का स्वागत किया। भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु रथ को गंतव्य स्थल तक ले गए, जहां गांव के लोगों ने बाबा सत्य साईं के दिव्य रथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सामूहिक भजन, महाआरती एवं महाप्रसाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्या बंधु शास्त्री ने कहा कि ग्रामीणों के लिए यह गर्व और उल्लास का विषय है कि पुट्टपर्थी से चलकर बाबा सत्य साईं का प्रेम वाहिनी रथ गांव तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाबा सत्य साईं मानवता, प्रेम और सेवा का संदेश देते हुए “नर सेवा ही नारायण सेवा” का मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा के दिव्य रथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य पूर्व जन्म के पुण्य कर्मों से प्राप्त होता है।

इस अवसर पर गणपति बड़ाइक, उदयकांत प्रसाद, रणजीत साहू, शीला देवी, सुमति कुमारी, रणजीत चौधरी, शशिकांत गुप्ता, शंभूनाथ गोस्वामी, मनीषा कुमारी, मितेश कुमार, लखपति राम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।