आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व कौशल विकास को लेकर बैठक आयोजित

शंभू कुमार सिंह
सिमडेगा : जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, मूलभूत सुविधाओं और कौशल विकास प्रशिक्षण को लेकर समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिमडेगा मौजूद रहे और आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना एक सराहनीय कदम है। प्रशासन ऐसे लोगों के बेहतर भविष्य और पुनर्वास के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

















