इस्तीफा नहीं देने पर अड़ी ममता अब मुख्यमंत्री नहीं, राज्यपाल ने ममता बनर्जी सहित पूरे मंत्रिमंडल को किया बर्खास्त

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक घटनाक्रम सामने आया है। राज्यपाल आर.एन. रवि ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया है। यह फैसला 2026 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद लिया गया, जिसमें भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर 207 सीटें जीतीं।
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी “नैतिक रूप से जीती” है। ममता ने कहा था, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, उन्हें मुझे बर्खास्त करना पड़ेगा।”
संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल राज्यपाल की प्रसाद पर (during the pleasure of the Governor) पद पर बने रहते हैं। जब किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं होता, तो राज्यपाल को नई सरकार गठन के लिए आमंत्रित करने का अधिकार है। विशेषज्ञों के अनुसार, ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर राज्यपाल के पास बर्खास्तगी का विकल्प था।
राज्यपाल ने इस फैसले के साथ भाजपा के नेता को सरकार बनाने का निमंत्रण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस घटनाक्रम को बंगाल में सत्ता परिवर्तन का अंतिम चरण माना जा रहा है।

















