Deputy Commissioner in Ranchi takes a strict stance on revenue matters; fines to be imposed for negligence.

रांची में राजस्व मामलों पर उपायुक्त सख्त, लापरवाही पर लगेगा जुर्माना

Deputy Commissioner in Ranchi takes a strict stance on revenue matters; fines to be imposed for negligence.
Deputy Commissioner in Ranchi takes a strict stance on revenue matters; fines to be imposed for negligence.

रांची: राजस्व संबंधी मामलों में आम नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Deoghar
Advertisement

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि राजस्व मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर करने वालों के प्रति जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा।

RKDF
advertisement

समीक्षा के दौरान अंचलवार लंबित म्यूटेशन मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई। जिन अंचलों में लंबित मामलों की संख्या अधिक पाई गई, वहां के अंचल अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक लंबित मामले की व्यक्तिगत निगरानी की जाएगी और शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

बैठक में भूमि मापी कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशिक्षित अमीनों की उपलब्धता पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने अपर समाहर्त्ता को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित अमीनों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि भूमि मापी सहित अन्य राजस्व कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।

Kashmir vastaralay
Advertisment

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को राजस्व मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि है और राजस्व प्रशासन में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।