Devendra Nath Mahto connected with Sonam Wangchuk via video call and consumed water upon the latter's request; the hunger strike continues into its fourth day.

सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर जुड़े देवेंद्र नाथ महतो, आग्रह पर किया जल ग्रहण; भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Devendra Nath Mahto connected with Sonam Wangchuk via video call and consumed water upon the latter's request; the hunger strike continues into its fourth day.
Devendra Nath Mahto connected with Sonam Wangchuk via video call and consumed water upon the latter’s request; the hunger strike continues into its fourth day.

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना 12वें दिन और भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement
Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

बुधवार को आंदोलन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो का देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से करीब आधे घंटे तक वीडियो कॉल पर संवाद हुआ। इस दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

संवाद के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होती तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now