Tandwa Violence Update: Bargaon Turned into a Police Cantonment

चतरा हिंसा अपडेट: पुलिस छावनी में बदला बड़गांव गांव, 12 गिरफ्तार; थाने में रखा है शव

चतरा/टंडवा: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में स्थिति अभी भी बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। तनाव और डर के माहौल के बीच बड़गांव गांव के अधिकतर घरों में ताला लटका हुआ है और लोग घर छोड़कर चले गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Drishti 01
Advertisement

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, टंडवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी की भीड़ द्वारा की गई पिटाई से मौत हो गई थी। इस लिंचिंग की घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है।

Drishti 02
Advertisement

थाने में रखा है शव, परिजनों ने नहीं लिया

मृतक इमरोज का शव अभी टंडवा थाने में ही सुरक्षित रखा हुआ है। परिजनों ने अब तक शव को नहीं लिया है। वहीं, हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है

Deoghar
Advertisement

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उपद्रवियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Kashmir vastaralay
Advertisment
RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now