Additional Chief Secretary Vandana Dadel inspected the preparations for the Tribal Festival 2026 and issued necessary instructions to officials.

आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Share
Link copied
Additional Chief Secretary Vandana Dadel inspected the preparations for the Tribal Festival 2026 and issued necessary instructions to officials.
Additional Chief Secretary Vandana Dadel inspected the preparations for the Tribal Festival 2026 and issued necessary instructions to officials.

रांची: मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का बुधवार को गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।

Deoghar
Advertisement

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति और आगंतुकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और आयोजन राज्य की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भव्य एवं सुव्यवस्थित होना चाहिए।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

अपर मुख्य सचिव ने मंच निर्माण, प्रदर्शनी स्टॉल, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सभी एजेंसियां मिलकर कार्य करें ताकि महोत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, TRI निदेशक आलोक एस. कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।