Special Intensive Revision-2026: Draft electoral roll published in Ranchi; check your name online or at the polling booth.

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: रांची में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, ऑनलाइन और बूथ पर जांचें अपना नाम

Special Intensive Revision-2026: Draft electoral roll published in Ranchi; check your name online or at the polling booth.
Special Intensive Revision-2026: Draft electoral roll published in Ranchi; check your name online or at the polling booth.

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (Special Intensive Revision-2026) के तहत बुधवार को रांची जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) प्रकाशित कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण का मिलान अवश्य करें। यदि नाम छूट गया हो, किसी प्रकार की त्रुटि हो या संशोधन की आवश्यकता हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित आवेदन प्रपत्र के माध्यम से दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही और अद्यतन रूप से दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी सूची में जांचने की अपील की।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र (बूथ) पर जाकर भी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी नाम की जांच https://share.google/ZxReJFednpnB68br3 लिंक के माध्यम से की जा सकती है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को निर्देश दिया है कि वे मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा दावा एवं आपत्ति से संबंधित सभी आवेदनों का समयबद्ध और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now