Ranchi: Chandrashekhar Azad Durga Puja Committee begins preparations for the construction of the puja pandal with the 'Bhoomi Pujan' ceremony.

रांची: चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन के साथ शुरू की पूजा पंडाल निर्माण की तैयारियां

Ranchi: Chandrashekhar Azad Durga Puja Committee begins preparations for the construction of the puja pandal with the 'Bhoomi Pujan' ceremony.
Ranchi: Chandrashekhar Azad Durga Puja Committee begins preparations for the construction of the puja pandal with the ‘Bhoomi Pujan’ ceremony.

अल्बर्ट एक्का चौक के समीप चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के तहत बुधवार को भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पूजा पंडाल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए बताया कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य, आकर्षक और कलात्मक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा, जो शहरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

समिति ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण, भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now