JPSC-JSSC Protest: Talks begin between the government and students.

JPSC–JSSC आंदोलन: सरकार-छात्रों के बीच वार्ता शुरू, स्टेट गेस्ट हाउस में अहम बैठक जारी

रांची: JPSC–JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बहुप्रतीक्षित वार्ता शुरू हो गई है। छात्र आंदोलन के समाधान की दिशा में यह बैठक अहम मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

राज्य सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति ने राजकीय अतिथिशाला (स्टेट गेस्ट हाउस) में छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत शुरू कर दी है। सरकार की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू और संजय प्रसाद यादव वार्ता में शामिल हैं।

Drishti 01
Advertisement

बैठक में प्रशासन की ओर से रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी मौजूद हैं। दोनों पक्षों के बीच JPSC–JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, अभ्यर्थियों की मांगों और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

Drishti 02
Advertisement

छात्रों की ओर से 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहा है। इस वार्ता के नतीजों पर आंदोलन की आगामी रणनीति और राज्य सरकार के अगले कदम काफी हद तक निर्भर करेंगे।

Drishti 03
Advertisement

फिलहाल बैठक जारी है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वार्ता से कोई ठोस समाधान निकलता है या नहीं।

Kashmir vastaralay
Advertisment
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now