Traffic diversion in Ranchi for the Tribal Festival; vehicular movement on several routes will be affected on August 9.

आदिवासी महोत्सव को लेकर रांची में ट्रैफिक डायवर्जन, 9 अगस्त को कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रभावित

Share
Link copied
Traffic diversion in Ranchi for the Tribal Festival; vehicular movement on several routes will be affected on August 9.
Traffic diversion in Ranchi for the Tribal Festival; vehicular movement on several routes will be affected on August 9.

रांची: झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर रांची यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है। महोत्सव के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को शहर के प्रमुख मार्गों पर भीड़ की संभावना को देखते हुए कई स्थानों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा।

Deoghar
Advertisement

यातायात पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता कार्यक्रम के दौरान जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़ और एसएसपी आवास मोड़ से बापू वाटिका, मोरहाबादी तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं किया जा सकेगा।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

इन पार्किंग स्थलों का कर सकेंगे इस्तेमाल

* यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी: खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

* टीआरओआई मैदान (मंदिर मैदान): बूटी रोड की ओर से आने वाले वाहन यहां पार्क किए जा सकेंगे।

* डीआईजीजीओ मैदान (बरियातू): टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स और बरियातू की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

यातायात पुलिस ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों पर भी वाहनों के परिचालन के लिए रूट डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है। रांची यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि जेल चौक से करमटोली चौक होते हुए एसएसपी आवास चौक एवं मोरहाबादी के आसपास के मार्गों पर चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें। विशेष परिस्थिति में ही चारपहिया वाहन लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

Kashmir
advertisement

पुलिस का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और महोत्सव में आने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।