Dhanbad–Coimbatore Amrit Bharat Express approved

धनबाद–कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, झारखंड से दक्षिण भारत का सफर होगा आसान

Share
Link copied

Dhanbad–Coimbatore Amrit Bharat Express approved

धनबाद: धनबाद रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 22363/22364 धनबाद–कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से झारखंड समेत बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।

इस रेल सेवा को धनबाद सांसद ढुलू महतो की लगातार पहल का परिणाम बताया जा रहा है। सांसद की ओर से धनबाद लोकसभा क्षेत्र में नई ट्रेनों के परिचालन, बंद ट्रेनों को फिर से शुरू करने और रेल सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे मंत्रालय के समक्ष उठाई जाती रही है।

RKDF
ADV

शनिवार को धनबाद से रवाना होगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक ट्रेन संख्या 22363 धनबाद–कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार शाम 4:10 बजे धनबाद जंक्शन से रवाना होगी और सोमवार शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 7:50 बजे कोयंबटूर से चलेगी और गुरुवार दोपहर 1:00 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी। इस तरह एक तरफ का सफर करीब 50 घंटे का होगा।

Kashmir vastaralay
Advertisment

इन स्टेशनों पर प्रस्तावित ठहराव

नई अमृत भारत एक्सप्रेस के मार्ग में गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, वारंगल, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेणिगुंटा और काटपाड़ी में ठहराव प्रस्तावित किए गए हैं। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव धनबाद और द्वितीयक रखरखाव कोयंबटूर में किया जाएगा।

छात्रों से मरीजों तक को मिलेगा फायदा

धनबाद से दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और अन्य यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर काटपाड़ी में ठहराव होने से वेल्लूर के अस्पतालों में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी।

सांसद ढुलू महतो ने ट्रेन की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता को बेहतर और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।