Parimal nathwani byte student protest ranchi

छात्रों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे सरकार: परिमल नाथवानी

Share
Link copied

Parimal nathwani byte student protest ranchi

रांची: झारखंड में छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार से मामले में संवेदनशीलता के साथ विचार करने की अपील की है।

परिमल नाथवानी ने कहा कि सरकार को छात्रों और युवा अभ्यर्थियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने मेहनत और उम्मीद के साथ अपनी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। ऐसे में उनके भविष्य और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालना जरूरी है।

RKDF
advertisement

राज्यसभा सांसद ने कहा कि बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालना ही सबसे बेहतर रास्ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार से आग्रह किया कि छात्रों की चिंताओं को सुना जाए और संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जाए।

Kashmir vastaralay
Advertisment

नाथवानी ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत से ऐसा रास्ता निकाला जा सकता है, जिससे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो और अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल असर न पड़े।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।