emotional story: Missing husband returns home after 20 years.

emotional story : 20 साल बाद घर लौटा लापता पति, गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत; पत्नी ने भरी मांग तो भावुक हुआ पूरा गांव

Share
Link copied

emotional story: Missing husband returns home after 20 years.

Emotional story : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बस्ती में मंगलवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने पूरे गांव की आंखें नम कर दीं। करीब 20 साल पहले रोजगार की तलाश में मुंबई जाने के बाद लापता हुए परशुराम महतो आखिरकार अपने परिवार के बीच वापस लौट आए.

Kashmir vastaralay
Advertisment

दो दशक से पति की राह देख रही पत्नी ने जब परशुराम को अपने सामने देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पति के घर लौटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके स्वागत के लिए जुट गए। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच परशुराम का जोरदार स्वागत किया गया।

सबसे भावुक पल तब आया, जब ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी में परशुराम महतो ने अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरा। 20 साल बाद पति-पत्नी का यह मिलन देखकर वहां मौजूद ग्रामीण भी भावुक हो गए। खुशी के इस मौके पर पत्नी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

राजस्थान के आश्रम में रह रहे थे परशुराम

परिजनों के अनुसार, परशुराम महतो पिछले करीब एक साल से राजस्थान के भरतपुर जिले स्थित एक आश्रम में रह रहे थे। उनके वहां होने की जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी के माध्यम से परिवार को मिली।

सूचना मिलते ही परिजन राजस्थान पहुंचे और परशुराम को सकुशल वापस अपने घर ले आए। करीब 20 साल बाद परिवार में उनकी वापसी से घर ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

RKDF
ADV

पुलिस प्रशासन के सहयोग से परिवार तक पहुंचे

परिजनों और ग्रामीणों ने परशुराम महतो को परिवार से मिलाने में सहयोग करने के लिए बोकारो थर्मल थाना प्रभारी और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उनके सहयोग से ही वर्षों से बिछड़ा परिवार एक बार फिर साथ आ सका।

जिस घर में दो दशकों से सिर्फ इंतजार था, वहां अब खुशियां लौट आई हैं। परशुराम की वापसी का यह पल गोविंदपुर बस्ती के लोगों के लिए भी लंबे समय तक यादगार रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।