20201213 054835

भारत और बांग्लादेश के बीच 55 साल बाद रेलमार्ग होगा बहाल.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प बंगाल के हल्दीबाड़ी और बांग्लादेश स्थित चिलहटी के बीच रेलमार्ग 55 साल बाद 17 दिसंबर को पुनः खोला जाएगा और भारत तथा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे. उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वर्ष 1965 में भारत तथा तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के बीच रेल संपर्क टूटने के बाद कूचबिहार स्थित हल्दीबाड़ी और उत्तरी बांग्लादेश के चिलहटी के बीच रेलवे लाइन बंद कर दी गई थी.

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुभानन चंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना, 17 दिसंबर को हल्दीबाड़ी-चिलहटी रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि रेल मार्ग बहाल करने के लिए चिलहटी से हल्दीबाड़ी तक एक मालगाड़ी जाएगी जो एनएफआर के कटिहार डिवीजन में आता है. कटिहार मंडलीय रेलवे प्रबंधक रविंदर कुमार वर्मा ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अधिकारियों को रेल मार्ग बहाल होने से अवगत कराया.

Share via
Share via