Supreme Court gets five new judges, President Murmu approves the appointments

जानिए JPSC-JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ ?

Share
Link copied

नई दिल्ली/रांची। झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। छात्रों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने अदालत के सामने मामले की गंभीरता रखते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की।

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने पूछा कि क्या कथित गड़बड़ी केवल एक परीक्षा में हुई है या कई परीक्षाएं इससे प्रभावित हैं। इस पर छात्रों की ओर से बताया गया कि JPSC के साथ JSSC की परीक्षाओं में भी अनियमितताओं के आरोप हैं।

Baba new 1
Advertisement

CJI ने पूछा- क्या न्यायिक सेवा परीक्षा भी JPSC कराता है?

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने यह भी पूछा कि क्या न्यायिक सेवा परीक्षा का आयोजन भी इसी लोक सेवा आयोग के माध्यम से होता है। अदालत ने इस पहलू को लेकर चिंता जाहिर की।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि मामले की जांच CBI जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के किसी पूर्व न्यायाधीश से जांच कराने का विकल्प भी रखा गया।

RKDF
advertisement

CJI बोले- यह सामान्य पूछताछ नहीं, गंभीर आपराधिक जांच का मामला

पूर्व जज से जांच कराने के सुझाव पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह कोई सामान्य पूछताछ का मामला नहीं है। अदालत के अनुसार, यदि मामले में गंभीर आपराधिक जांच की जरूरत है तो फॉरेंसिक जांच और तकनीकी जांच जैसे कई पहलू भी सामने आएंगे।

CJI ने संकेत दिया कि इस तरह की जांच के लिए पेशेवर जांच एजेंसी की जरूरत होगी। इसके बाद छात्रों की ओर से दोबारा कहा गया कि इसी वजह से वे CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

Kashmir vastaralay
Advertisment

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सुनवाई के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी कर दिया। झारखंड सरकार की ओर से पेश वकील ने राज्य की तरफ से नोटिस स्वीकार किया।

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए लंबी तारीख देने से इनकार करते हुए जल्द सुनवाई की तारीख तय करने को कहा।

Also Read : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, राज्य सरकार, JPSC और JSSC से मांगा जवाब

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।