मास्क के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया.
पलामू, अरुनिष सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पलामू : मिशन समृद्धि कोरोनावायरस महामारी के दुष्प्रभाव और पलामू में जनता को इसके प्रति निष्क्रियता देखकर लगातार एक सप्ताह से यहां की जनता को जागरूक करने में लगी है। आज छौमुहान पर मीडिया भाईयों के सहयोग से वहां आते-आते नागरिकों आटो-चालक रिक्शाचालक सबों को जागरूक करते हुए मास्क का वितरण किया गया।
इसके अलावे शहर थाना जाकर वहां प्रशासन से भी निवेदन किया गया कि वे मास्क लगाने के प्रति लोगों से सख्ती से पेश आऐं। इस कार्य में समृद्धि टीम की शीला श्रीवास्तव प्रो सरिता कुमारी प्रो वन्दना शैलेन्द्र कुमार देव प्रकाश गिरि का सहयोग रहा।

















