Fish released into potholes; residents of Mahto Bagicha stage a unique symbolic protest.

सड़क के गड्ढों में छोड़ी मछलियां, महतो बगीचा के लोगों ने किया अनोखा सांकेतिक प्रदर्शन

Share
Link copied
Fish released into potholes; residents of Mahto Bagicha stage a unique symbolic protest.
Fish released into potholes; residents of Mahto Bagicha stage a unique symbolic protest.

रांची: महतो बगीचा, रामचंद्रनगर और लालगुटवा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने सड़क की जर्जर एवं बदहाल स्थिति के विरोध में रविवार को अनोखा सांकेतिक प्रदर्शन किया। वर्षों से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने गड्ढों में मछलियां छोड़कर “मछली पालन” का प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा मार्ग तालाब का रूप ले लेता है। इससे राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत या निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

Kashmir
advertisement

स्थानीय लोगों ने कहा कि जब सड़क गड्ढों और पानी से भरी हुई है, तो इसका उपयोग सड़क से अधिक मछली पालन के लिए उपयुक्त नजर आ रहा है। इसी संदेश को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए यह अनोखा सांकेतिक विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

RKDF
advertisement

प्रदर्शन में मोहन प्रसाद, दिलीप सिंह, राजेश महतो, सुल्लू राज यादव, संतोष महली, तरुण महली, सुजीत महली, जगदीश उरांव, नीरज सिन्हा, वीरेंद्र लोहरा उर्फ बिट्टू, दीपक सिंह, कृष्णा शर्मा, सुमित सिन्हा, अनुप प्रजापति, बृजेश सिंह, विकास कुमार, श्रीकांत भारती, राजेश वर्मा, कुलदीप वर्मा, महावीर सिंह, ललन जायसवाल, प्रभात ठाकुर, मृत्युंजय त्रिवेदी, सत्यजीत विश्वास, शंभु कुमार, गुड्डू कुमार उर्फ राज राहुल, पवन देवघरिया, संतोष प्रजापति, सुनील पाल, मनोज साहू, रंजीत राणा समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।