RANCHI ED OFFICE

कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से ED की पूछताछ , निवेश से जुड़े दस्तावेजों पर सवाल

रांची। चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं। ईडी के समन के तहत पहुंचीं आरती सिंह से अधिकारियों ने जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूछताछ की गई।
बताया जा रहा है कि पूछताछ का संबंध कोयला घोटाले की जांच के दौरान सामने आए वित्तीय निवेश से है। मामले में ईडी की दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान करीब 160 करोड़ रुपये के वित्तीय निवेश को फ्रीज किए जाने की बात सामने आई थी। छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों में विभिन्न निवेश से जुड़ी जानकारियां मिली थीं, जिनमें आरती सिंह के नाम से किए गए निवेश से संबंधित दस्तावेज भी शामिल बताए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
ADV

इसी निवेश से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने आरती सिंह को पूछताछ के लिए पहले भी दो बार समन जारी किया था। हालांकि, दोनों मौकों पर वह ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुई थीं और समय देने का अनुरोध किया था।

Kashmir vastaralay
Advertisment

अब ईडी की ओर से जारी तीसरे समन के बाद आरती सिंह 31 अगस्त को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित हुईं। इसके बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की। माना जा रहा है कि ईडी निवेश के स्रोत, उससे जुड़े दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन को लेकर जानकारी जुटा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now