Ranchi traffic police conduct special drive; 3,472 vehicles fined.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 3472 वाहनों के चालान

Share
Link copied
Ranchi traffic police conduct special drive; 3,472 vehicles fined.
Ranchi traffic police conduct special drive; 3,472 vehicles fined.

रांची: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर बुधवार, 2 सितंबर को रांची यातायात पुलिस ने शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई।

Kashmir
advertisement

जांच के दौरान कुल 3472 चालान जारी किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 1576, नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के 1544, रेड लाइट जंप के 172, गलत दिशा में वाहन चलाने के 32 और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 22 चालान शामिल हैं। इसके अलावा सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, नो एंट्री, प्रदूषण, बीमा, ट्रिपल राइडिंग, शराब के नशे में वाहन चलाने समेत अन्य यातायात उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई।

RKDF
advertisement

यातायात पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर से 2 सितंबर 2026 तक कुल 5970 चालान जारी किए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से मोटरयान अधिनियम का पालन करने और यातायात नियमों के अनुरूप वाहन चलाने की अपील की है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी वाहन चालक अपने वाहन पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर परिचालन न करे। ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।