Garhwa Inter-State Bus Stand renamed; it will now be known as ‘Shri Krishna Inter-State Bus Stand’.

गढ़वा अंतरराज्यीय बस स्टैंड का बदला नाम, अब ‘श्री कृष्ण अंतरराज्यीय बस स्टैंड’ के नाम से होगी पहचान

जन्माष्टमी पर नगर परिषद ने किया नामकरण, बोर्ड की बैठक में पहले ही पारित हो चुका था प्रस्ताव

गढ़वा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गढ़वा नगर परिषद ने शहरवासियों को एक खास सौगात दी है। शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड का नाम बदलकर अब ‘श्री कृष्ण अंतरराज्यीय बस स्टैंड’ कर दिया गया है। शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में नए नाम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि बस स्टैंड का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर परिषद बोर्ड की बैठक में रखा गया था। बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद जन्माष्टमी के अवसर को नामकरण के लिए चुना गया और बस स्टैंड को आधिकारिक रूप से नया नाम दिया गया।

Krishan
Advertisement

जन्माष्टमी पर हुआ नामकरण

नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल का नामकरण किया जाना नगर परिषद के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों को बेहतर पहचान और विशिष्ट नाम देने की दिशा में नगर परिषद की ओर से लगातार काम किया जा रहा है।

कई राज्यों के लिए बसें होती हैं रवाना

गढ़वा का यह बस स्टैंड जिले का प्रमुख यात्री केंद्र है। यहां से झारखंड के विभिन्न शहरों के अलावा पड़ोसी राज्यों के लिए भी बसों का परिचालन होता है। यात्रियों को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के अलग-अलग शहरों के लिए बसें मिलती हैं। इसके अलावा दिल्ली और हैदराबाद जैसे दूर के शहरों के लिए भी बस सेवाएं संचालित होती हैं।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now