SUV loaded with three cattle meets with an accident in Gola.

गोला में तीन गौवंश से लदी SUV दुर्घटनाग्रस्त, बाहर आया गौ तस्करी का काला खेल

गुड्डू पांडे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़। गोला थाना क्षेत्र में तीन गौवंशों को लेकर जा रही एक SUV के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना को लेकर हिन्दू रक्षा दल ने रामगढ़ जिले में कथित गौ तस्करी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार गौवंशों की तस्करी हो रही है और पुलिस-प्रशासन इसे रोकने में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

Krishan
Advertisement

दीपक मिश्रा ने कहा कि यदि वाहन दुर्घटनाग्रस्त नहीं होता तो कथित तस्कर पुलिस की नजर से बचकर निकल सकते थे। उन्होंने जिले में सक्रिय कथित तस्करों और उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दू रक्षा दल ने गोला थाना क्षेत्र की घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाना चाहिए कि गौवंशों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। साथ ही वाहन की जांच और मामले में शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाए।

संगठन ने जिले के सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख चेकपोस्टों पर वाहन जांच बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही संगठन ने कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी की है।

दीपक मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि जिले में कथित गौ तस्करी पर प्रभावी रोक नहीं लगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हिन्दू रक्षा दल आंदोलन करेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now