ATM में मदद के बहाने कार्ड बदला, कुछ ही मिनटों में खाते से 45 हजार रुपये निकाले

रांची: कांके थाना क्षेत्र में ATM से पैसे निकालने के दौरान एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि अज्ञात युवक ने मदद करने के बहाने उसका ATM कार्ड बदल दिया और कुछ ही मिनटों में उसके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित के अनुसार, वह सुबह करीब 9:45 बजे PNB ATM से 5 हजार रुपये निकालने गया था। इसके बाद आरोपी ने उसे दोबारा ATM के पास बुलाया और चालाकी से उसका ATM कार्ड बदल दिया। कार्ड बदलने के बाद आरोपी ने PNB ATM से दो बार 20-20 हजार रुपये और SBI ATM से 5 हजार रुपये निकाल लिए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस से ATM की CCTV फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान करने और ठगी की गई रकम बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।















