Jharkhand Police Association postpones phased agitation following the demise of Sudivya Kumar Sonu.

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने स्थगित किया चरणबद्ध आंदोलन

Share
Link copied
Jharkhand Police Association postpones phased agitation following the demise of Sudivya Kumar Sonu.
Jharkhand Police Association postpones phased agitation following the demise of Sudivya Kumar Sonu.

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने अपने प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन की ओर से रविवार, 6 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।

Kashmir
advertisement

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। बैठक में राज्य स्तरीय नौ सूत्री मांगों को लेकर 8 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने का कार्यक्रम तय किया गया था। इस आंदोलन को झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन और झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ का भी समर्थन प्राप्त था।

हालांकि, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की सूचना के बाद एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से बैठक और प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही तय किया गया कि आंदोलन की आगामी रूपरेखा अगली बैठक में निर्धारित की जाएगी।

RKDF
advertisement

बैठक में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष मो. महताब आलम, रोहित रजक, संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, संगठन सचिव मंदू कुमार सहित राज्य एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ और झारखंड पुलिस सेवानिवृत्त पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। एसोसिएशन ने सभी समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से इस संबंध में खबर प्रकाशित एवं प्रसारित करने का अनुरोध किया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।