Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; an alert for rain and lightning has been issued for several districts.

रांची सहित पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; an alert for rain and lightning has been issued for several districts.
Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; an alert for rain and lightning has been issued for several districts.

रांची: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार (9 सितंबर) को झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा। राज्यभर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघगर्जन के साथ थंडरशॉवर की संभावना है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघगर्जन हो सकता है। वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या थंडरशॉवर लगभग सभी जगहों पर संभव है। उत्तर-पूर्वी और कुछ मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और कुछ अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

RKDF
advertisement

झारखंड के पश्चिमी और मध्य जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खुले इलाकों में रहने और बिजली के खंभों/पेड़ों के पास न खड़े होने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधान रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर को भी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश का सिलसिला 12-13 सितंबर तक कुछ जगहों पर जारी रह सकता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now