Power cuts in several areas of Ranchi today; supply to be affected for 6 hours.

रांची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति

Power cuts in several areas of Ranchi today; supply to be affected for 6 hours.
Power cuts in several areas of Ranchi today; supply to be affected for 6 hours.

रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में बुधवार को बिजली मेंटेनेंस और LT लाइन में केबलिंग के कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

इन इलाकों में अलग-अलग समय पर रहेगा पावरकट

*दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक: अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अरगोड़ा चौक और आसपास के क्षेत्र।
* सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: नवीन मित्रा रोड, मधुरेनु अपार्टमेंट के पास और आसपास के इलाके।
* सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक: हटिया फीडर के तहत नंगे तारों को बदलकर केबल लगाने और डाली काटने के कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
* सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: अपर हटिया क्षेत्र में पावरकट रहेगा। इससे एकता नगर, अपर हटिया, नीचे हटिया और ओबरिया रोड समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
* सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: विकास बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
* सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक: ITI फीडर के तहत मानसरोवर नगर और कटहल मोड़ के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

RKDF
advertisement

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मेंटेनेंस और केबलिंग का काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now