रांची के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य के कारण 2 से 4 घंटे तक कटौती

रांची: राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार (15 जुलाई) को विद्युत मेंटेनेंस कार्य के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है। विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोकर स्थित सुंदर विहार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बर्दवान कम्पाउंड, लालपुर, मातृका आश्रम, सीटी एन्क्लेव, कंगन ज्वैलर्स गली तथा आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे संभावित असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
















